Haryana police notification 2026 out : हरियाणा सरकार ने नए साल पर युवाओं को दिया तोहफा !

Haryana police notification 2026 out: हरियाणा सरकार ने नए साल के अवसर पर युवाओं को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा 1 जनवरी 2026 को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन आउट कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। इस आर्टिकल में हम आपको कुल पदों, महत्वपूर्ण तिथियों और चयन प्रक्रिया के बारे में बताएँगे। अगर आप सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो HSSC की ऑफिसियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सम्पूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

विवरण जानकारी
कुल पद 5,500 कांस्टेबल
पुरुष कांस्टेबल 4,500
महिला कांस्टेबल 600
पुरुष कांस्टेबल (GRP) 400
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 1 जनवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 11 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया 

क्रम संख्या चयन प्रक्रिया का चरण
1 CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) उत्तीर्ण
2 शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
3 शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST)
4 लिखित परीक्षा / ज्ञान परीक्षा
5 दस्तावेज़ सत्यापन
6 मेडिकल परीक्षण

 

WBP Constable result 2025 released : पीईटी और पीएमटी के लिए 60,170 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया