Haryana police notification 2026 out: हरियाणा सरकार ने नए साल के अवसर पर युवाओं को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा 1 जनवरी 2026 को हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन आउट कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। इस आर्टिकल में हम आपको कुल पदों, महत्वपूर्ण तिथियों और चयन प्रक्रिया के बारे में बताएँगे। अगर आप सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो HSSC की ऑफिसियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सम्पूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल पद | 5,500 कांस्टेबल |
| पुरुष कांस्टेबल | 4,500 |
| महिला कांस्टेबल | 600 |
| पुरुष कांस्टेबल (GRP) | 400 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 1 जनवरी 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) |










