Tata Sierra Suv फीचर्स वाली गाड़ी मिल रही है, मात्र 11.49 लाख रुपये में जाने इसके स्पेक्स के बारे में !
Tata Sierra : टाटा ने 2025 के अंत में जाते-जाते एक बड़ा धमाका कर दिया है। हाल ही में Tata कंपनी ने अपनी SUV गाड़ी Tata Sierra भारत में 25 नवंबर को लॉन्च की है। यह गाड़ी बहुत ही कम कीमत में टाटा द्वारा लॉन्च की गयी है। इस गाड़ी की शुरूआती कीमत के बारे में चर्चा करें, तो इसकी शुरूआती कीमत मात्र 11.49 लाख रुपये है।
इस गाड़ी को आज के इस युग की जबरदस्त फीचर वाली और 5 सीटर वाली गाड़ी बताई जा रही है। जो लोगों को दीवाना बना रही है। यह गाड़ी अपने शानदार फीचर्स और अपने लुक के कारण काफी चर्चा में बनी हुई है। टाटा की गाड़ियाँ अपनी मजबूती और सेफ्टी के लिए जानी जाती है।
Tata Sierra के फीचर्स
Tata Sierra को इतनी कम कीमत में लॉन्च कर टाटा ने एक बार फिर सभी कम्पनियों की नींद हराम कर दी है। यह गाड़ी लॉन्च होते ही लोगों के दिलों में बस गयी है। आज हम आपको इसके कुछ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। Tata Sierra को पेट्रोल और डीजल में लॉन्च किया गया है, साथ ही यह 2 ट्रांसमिशन Automatic और Manual में दी गयी है। जो Manual का शौकीन है, वह Manual और जो Automatic का शौकीन है, वह Automatic वाला मॉडल खरीद सकता है।
अगर इस गाड़ी की माइलेज के बारे में जिक्र करें, तो इसकी माइलेज लगभग 15 से 20 Km/L तक हो सकती है। यह 5 सीटर गाड़ी है। 5 सीटर होने के बावजूद इसमें 6 Airbag दिए हैं। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी देखें, तो 50 लीटर की दी गयी है।
Tata की गाडियां अपने दमदार फीचर्स के साथ अपनी स्पीड के लिए भी जानी जाती है।
यह गाड़ी लगभग 5 से 8 कलर में मिल सकती है। इसका इंजन 1497 cc का दिया गया है। जो 145 nm का टार्क जनरेट करता है। जो की इसको कम समय में अधिक स्पीड पकड़ने में मदद करता है।










