IND W vs SA W World Cup Final 2025 : भारतीय वूमेन टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी 52 रनों से मात !

IND W vs SA W World Cup Final 2025 : भारतीय वूमेन टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी 52 रनों से मात !

IND W vs SA W World Cup Final 2025 : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वूमेन वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai में खेला गया। इस मैच में अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। अफ्रीका की टीम को भारतीय टीम ने 299 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे अफ्रीका वूमेन टीम हासिल करने में नाकाम रही। अफ्रीका 246 रन पर ऑलआउट हो गयी। और 52 रन से फाइनल हार गयी।

IND W vs SA W World Cup Final 2025:भारतीय वूमेन टीम की बल्लेबाजी

IND W vs SA W World Cup Final 2025:भारतीय टीम को अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत की थी। पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 104 रन की साझेदारी हुई थी। पहला विकेट स्मृति के रूप में गिरा था। भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा रनों का योगदान शेफाली वर्मा का रहा। शेफाली ने 78 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रनों की लाजवाब पारी खेली। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने भी 58 गेंदों में 58 रनों की जबरदस्त पारी खेली।

Batter Dismissal R B 4s 6s
Smriti Mandhana c Sinalo Jafta b Chloe Tryon 45 58 8 0
Shefali Verma c Sune Luus b Ayabonga Khaka 87 78 7 2
Jemimah Rodrigues c Laura Wolvaardt b Ayabonga Khaka 24 37 1 0
Harmanpreet Kaur (c) b Nonkululeko Mlaba 20 29 2 0
Deepti Sharma run out (Chloe Tryon/Sinalo Jafta) 58 58 3 1
Amanjot Kaur c and b Nadine de Klerk 12 14 1 0
Richa Ghosh (wk) c Annerie Dercksen b Ayabonga Khaka 34 24 3 2
Radha Yadav not out 3 3 0 0
IND W vs SA W World Cup Final 2025
IND W vs SA W World Cup Final 2025

साउथ अफ्रीका वूमेन टीम की गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफ्रीका की गेंदबाजी इतनी शानदार नहीं रही। जिस कारण भारतीय टीम ने 7 विकेटों के नुकसान पर 298 रन बना लिए थे। अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट आयबोंगा खाका ने चटकाए। खाका ने 9 ओवरों में 58 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

IND W vs SA W World Cup Final 2025:साउथ अफ्रीका वूमेन टीम की बल्लेबाजी

IND W vs SA W World Cup Final 2025:साउथ अफ्रीका की टीम को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में अफ्रीका की शुरुआत ठीक रही थी। अफ्रीका का पहला विकेट 51 रन पर तज़मीन ब्रिट्स के रुप में गिरा था। इसके बाद एक-एक करके विकेट गिरते गए, लेकिन एक छोर पर कप्तान लोरा वोल्वार्ट डटी रही। लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। लोरा का विकेट 220 के स्कोर पर सातवें विकेट के रुप में गिर गया। इसके बाद बचे 3 विकेट मात्र 26 रन के बीच ही गिर गए थे। और अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गयी। और 52 रन से विश्व कप का फाइनल हार गयी। अफ्रीका की तरफ से कप्तान लोरा ने शतकीय पारी खेली। लोरा ने 98 गेंदों में 11 चौकों और 1 सिक्स की मदद से 101 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 35 से ऊपर स्कोर करने में नाकाम रही।

Batter Dismissal R B 4s 6s
Laura Wolvaardt (c) c Amanjot Kaur b Deepti Sharma 101 98 11 1
Tazmin Brits run out (Amanjot Kaur) 23 35 2 1
Anneke Bosch lbw b Shree Charani 0 6 0 0
Sune Luus c and b Shafali Verma 25 31 4 0
Marizanne Kapp c Richa Ghosh b Shafali Verma 4 5 0 0
Sinalo Jafta (wk) c Radha Yadav b Deepti Sharma 16 29 1 0
Annerie Dercksen b Deepti Sharma 35 37 1 2
Chloe Tryon lbw b Deepti Sharma 9 8 1 0
Nadine de Klerk c Harmanpreet Kaur b Deepti Sharma 18 19 3 0
Ayabonga Khaka run out (Deepti Sharma/Richa Ghosh) 1 7 0 0
Nonkululeko Mlaba not out 0 0 0 0

भारतीय वूमेन टीम की गेंदबाजी

भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए, अफ्रीका की खिलाड़ियों को 246 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारतीय टीम की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाजी दीप्ति शर्मा ने की। दीप्ति ने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए। और 58 रनों की पारी भी खेली।